फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की टक्कर से घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
रमनपाल फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली-बिल्सी मार्ग पर शुक्रवार देर रात रानेट पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटर साइकिल में टक्कर मार दी थी। मोटरसाइकिल पर सवार दरोगा और सिपाही टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल दरोगा की मुरादाबाद के अस्पताल में शनिवार तड़के मौत हो गई, जबकि सिपाही का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना बिसौली में तैनात दरोगा देवराज सिंह और सिपाही अमित चहल शुक्रवार देर रात क्षेत्र से गश्त कर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच दरोगा की मोटरसाइकिल को बिसौली-बिल्सी मार्ग पर गांव निजरा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा और सिपाही सड़क पर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर मारने वाला चालक कार को छोड़कर भाग गया था। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार तड़के तीन बजे दरोगा देवराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरोगा के शव का पोस्टमॉर्टम मुरादाबाद में ही कराया गया। परिजन शव अपने गांव थाना अमरोहा देहात के गांव पृथ्वीपुर ले गए। सिपाही अमित का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



छह महीने पहले बदायूं में तैनात हुए थे दरोगा
दरोगा देवराज सिंह के परिवार में उनकी पत्नी मिथलेश देवी और बड़ी बेटी रेनू और दो बेटे संजीत कुमार और विवेक हैं। बड़े बेटे संजीत ने बताया कि उनके पिता देवराज सिंह को छह महीने पहले ही बदायूं में तैनाती मिली थी। इससे पहले वह पीलीभीत में लंबे समय तक तैनात रहे थे।



अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली गई है। -डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी ग्रामीण





हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत



बदायूं। पंजाब के करनाल में तेज रफ्तार ट्रक ने 8 जून को पिकअप में टक्कर मार दी थी। हादसे में पंजाब मजदूरी करने जा रहा पिकअप सवार थाना अलापुर क्षेत्र के गांव दियोरारा निवासी युवक घायल हो गया था। इलाज के दौरान युवक की शुक्रवार देर शाम घर पर ही मौत हो गई।



गांव दियोरारा निवासी मजदूर रमनपाल (38 वर्ष) करनाल में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनको करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन शुक्रवार को रमनपाल को घर ले आए। शुक्रवार देर शाम घर पर ही रमनपाल की मौत हो गई। इसके बाद रमनपाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। बता दें कि रमनपाल के परिवार में छह बच्चे हैं। इसमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। संवाद

रमनपाल फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें