फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज, रक्तदान कर बनें महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आपका एक यूनिट रक्तदान तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए आगे आएं और रक्तदान करें। आज विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महादान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और महादानी बनने का गौरव प्राप्त करें।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कई सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह आयोजन जिला अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होकर अपराह्न दो बजे तक चलेगा। इसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। उद्घाटन सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय करेंगे।
विज्ञापन


- रक्तदान के फायदे
- शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है।
- रक्त में आयरन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
- हृदय और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
- मानसिक संतोष व सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास होता है।

एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों की मदद संभव हो जाती है। नियमित रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है। दूसरा स्वास्थ्य विभाग के रक्तकोष में रक्त की कमी इस तरह के आयोजनों से पूरी होती है। 18 से 65 वर्ष आयु के लोग रक्तदान कर सकते हैं। - डॉ. अमित वार्ष्णेय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें