फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सिपाही देते रहे सीपीआर, नहीं बच सकी जान; देखें वीडियो

Mon, 05 Jan 2026 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं के सिविल लाइंस थाने के सामने सोमवार को सुबह दरोगा कुंवरपाल सिंह अचानक गिरकर बेहोश हो गए। कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। बताया गया कि हार्ट अटैक से उनकी जान गई है।  
विज्ञापन
दरोगा का सीपीआर देते सिपाही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने आए कोतवाली उझानी में तैनात एसआई कुंवरपाल (55 वर्ष) की हार्ट अटैक से सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मौत हो गई। साथियों ने उनको बचाने के किए सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए। डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल में देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

  
दरोगा कुंवरपाल के बेटे शेखर ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नगला चिरौरी के रहने वाले थे। हाल में वह परिवार के साथ संभल जिले के कस्बा चंदौसी में रहते आ रहे हैं। कुंवरपाल की तैनाती उझानी कोतवाली में चल रही थी। रविवार की शाम उनके क्षेत्र में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कुंवरपाल अपने साथी दरोगा व सिपाही को साथ लेकर बदायूं में सोमवार को सुबह ही आए थे।
 
दस बजे के करीब सभी साथी पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे हुए थे। तभी एसआई कुंवरपाल ने कहा कि चाय पीनी है। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने के सामने ही चाय की दुकान पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वह चाय पीकर पोस्टमॉर्टम हाउस की ओर लौटने लगे। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में अचानक उनको चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद साथियों ने उनको सीपीआर दिया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई 
दरोगा की मौत की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सीओ उझानी देवेंद्र कुमार समेत आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई। अपराह्न करीब एक बजे परिवार के लोग व रिश्तेदार रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरने के साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद पुलिस लाइन में एसआई कुंवरपाल के पार्थिव शरीर को लाया गया, जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको नम आंखों से सलामी देकर अंतिम विदाई दी। शव लेकर परिजन चंदौसी कस्बे को लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन

दरोगा के परिजन - फोटो : संवाद
दरोगा के हैं दो बेटे व एक बेटी 
कुंवरपाल के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे शेखर की शादी हो चुकी है। वह दुबई में नौकरी करता है। कुछ समय पहले ही वह दुबई से घर आया था। पिता की मौत के समय वह अपने चंदौसी स्थित घर पर ही मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद तत्काल वह जिला अस्पताल पहुंचे। छोटे बेटे शोभित की अभी शादी नहीं हुई है। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटी की वह शादी कर चुके थे। बेटी के पति कपिल राघव इस्लामनगर थाने में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच गए।

एसएसपी समेत पुलिस अफसरों ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा
उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह की हृदयगति रुकने से हुई मौत से पुलिस परिवार में शोक की लहर है।  पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य आलाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। 


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें