परियोजना पर एक नजर
- कुल लागत : 7,700 करोड़ रुपये
- कुल लंबाई : 228 किमी
- फ्लाईओवर : 20
- अंडरपास : 26
- बड़े पुल : 5
- रेलवे ओवरब्रिज : 6
25 से अधिक जिलों को मिलेगा लाभ
बरेली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) के पूर्ण होने से आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली सहित 25 से अधिक जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और इस नेशनल हाईवे के आपस में जुड़ने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि मथुरा-बरेली हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बदायूं में कछला के पास व बरेली में देवचरा के पास हाईवे पर टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। हाईवे का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा।