फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मरी भैंस को उतारकर 11 को ट्रक सहित जाने देने पर दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में क्रूरतापूर्वक 12 भैंसों को ट्रक में भरकर ले जा रहे चालक को दरोगा और सिपाही ने बिना कोई कार्रवाई जाने दिया। आरोप है कि दोनों ने मोटी रकम लेकर मरी भैंस उतारी और 11 भैंसें ट्रक चालक को ले जाने दीं। प्रकरण जानकारी में आने पर एसएसपी ने सीओ सहसवान से जांच कराई। प्रारंभिक जांच में दरोगा बलवीर सिंह और सिपाही गौरव पवार की लापरवाही की बात सामने आई। इस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने दोनों को निलंबित कर दिया। अब दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के साथ लेनदेन की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तकिया बाजार में ट्रक (यूपी 38 टी 0927) में करीब 12 भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर दरोगा बलवीर सिंह और सिपाही गौरव पवार को भेजा गया। दोनों ने ट्रक को रोक लिया। इस दौरान मरी भैंस को ट्रक से उतरवा लिया, लेकिन चालक व ट्रक मौके से जाने दिया। बाद में दोनों ने मरी भैंस को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदवाकर दफना दिया।
उधर, ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बलवीर सिंह और कांस्टेबल गौरव पवार की भूमिका पर सवाल उठे। चर्चा फैली कि दोनों ने मोटी रकम लेकर ट्रक व चालक काे मौके से जाने दिया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने सीओ सहसवान की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अब चालक और ट्रक की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भैंसों को कहां से लाया और कहां ले जाया जा रहा था। ट्रक में पशुओं को किस परिस्थिति में और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर होगी। इधर, पुलिस ने अज्ञात में ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया था। ट्रक नंबर के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। लापरवाही बरतने के मामले में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह और आरक्षी गौरव पंवार को निलंबित किया गया है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें