फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलकर्मियों ने की वेतन दिलाने की मांग

Mon, 08 Feb 2016 07:07 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 शासन और चीनी मिल प्रशासन के ध्यान न देने की वजह से न सिर्फ गन्ना किसानों को भीषण समस्याओं का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है, बल्कि चीनी मिल कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से परेशान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के कर्मचारियों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर वेतन एवं वर्ष 2015 की रिटेनिंग दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने मार्च 2015 का वेतन एवं रिटेनिंग और चालू पेराई सत्र का वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मिल के कर्मचारियों ने उन लोगों का वेतन प्राथमिकता के आधार पर दिलाए जाने की मांग की है, जिससे कि उनकी मुख्य जरूरतों को पूरा किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष राजेशपाल सिंह यादव एवं बृजभान सिंह, मंत्री मुन्नालाल, संयुक्त मंत्री देवपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें