फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णत नकलविहीन होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का दावा

Sun, 18 Nov 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने रविवार सुबह को दावा किया कि इस बार की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूर्णत: नकलविहीन होगी।  डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रविवार सुबह करीब डेढ़ घंटे बदायूं में रहे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो रही है, जो पूर्णता: नकलविहीन कराई जाएगी। इसको लेकर मैं मंडल बार बैठक कर रहा हूं। प्रदेश में 205 महाविद्यालय खुलवाए गए हैं। जल्द ही शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। इन खाली पदों पर रिटायर शिक्षकों को लगाया जाएगा।

उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि इस पर भाजपा जरूर निर्णय लेकर आएगी। निर्णय कब होगा यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। डिप्टी सीएम बदायूं के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें