फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। स
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत में शुक्रवार को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नई चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में महिलाओं को सतर्क रहना ही चाहिए। तभी अपना बचाव कर पाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे देश में हर दूसरे सेकंड एक महिला साइबर अपराध का शिकार होती है। सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म महिलाओं के लिए एक नया मंच तो बने हैं, लेकिन इनके साथ सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ट्रोलिंग, गाली-गलौज, धमकी, पीछा करना, बदला लेना और अश्लील संदेश भेजना जैसे साइबर अपराध मानसिक रूप से गंभीर असर डालते हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे जागरूक रहें, अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करें। फर्जी फोन से सतर्क रहें। मोबाइल का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर अवनीशा वर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने एम-कवच एप डाउनलोड करने की सलाह दी। कहा कि छात्राओं को डिजिटल रूप से सुरक्षित रहने के लिए अध्ययन सामग्री पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डॉ. श्रद्धा यादव और डॉ. वंदना वर्मा ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें