फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी की छात्राओं ने राष्ट्रपति संग मनाया त्योहार

Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
उझानी की छात्राओं ने राष्ट्रपति संग मनाया त्योहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने प्रणव मुखर्जी को बांधी राखियां
गाइड ने राष्ट्रपति भवन के बारे में भी कराया अवगत
 देवनागरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने राखियां बांधी तो राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा। मन लगाकर पढ़ने की सलाह देते हुए छात्राओं को चॉकलेट भी भेंट कीं।
प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा के साथ देवनागरी कॉलेज की छात्राएं बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। निर्धारित वक्त पर उन्होंने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भेंट की। रक्षाबंधन मननाते हुए छात्राओं ने राष्ट्रपति श्री मुखर्जी को राखियां बांधीं। राखी बंधवाने के बाद महामहिम ने उन्हें चॉकलेट भेंट कीं, तो उनके चेहरे खिल गए। राष्ट्रपति ने छात्रा रितिका शर्मा, स्गंधा, अंकी रानी और कुमकुम चौधरी से पढ़ाई के बारे में भी पूछा। छात्राओं को अच्छी तरह पढ़ाई करने और अभिरुचि के अनुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन के बारे में भी छात्राओं ने गाइड से जानकारी हासिल की। काफी देर तक राष्ट्रपति भवन घूमने के बाद छात्राएं लालकिला, इंडिया गेट, गुरुद्वारा, अक्षरधाम मंदिर और संसदीय संग्रहालय देखने भी पहुंचे। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण का भी लुत्फ उठाया। बता दें कि कॉलेज के छात्राएं पहले भी दो बार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भेंट कर चुकी हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात की हैट्रिक से खुश प्रधानाचार्य ने छात्राओं के हौसले की भी तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें