मदर ऐथीना स्कूल में सुबह गुरुवार को छात्र/छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। इस मौके पर स्वच्छता एंबेसडर कमेटी का गठन किया गया है, जो स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इसी क्रम में इस कमेटी के सदस्य छात्र/छात्राओं ने एक लघु नाटक का मंचन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की। विद्यार्थियों ने यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि संपूर्ण भारत हमारा घर है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। नाटक में साम्या गौतम, विधि रस्तोगी, गरिमा सिंह, ऋषभ यादव, तान्या सिन्हा ने भूमिकाएं निभाईं। निर्देशनप्रभारी शीराज इरम ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ना एक सराहनीय कदम है। अपने देश को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करना सभी का व्यक्तिगत और नैतिक कर्तव्य है। प्रधानाचार्या शीबा खान, समन्वयक पवित्रा यादव ने विचार रखे।