मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बीएसएसी नर्सिंग के छात्र। स्रोत- मेडिकल कॉलेज मीडिय
बदायूं। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग 2025–2026 बैच के विद्यार्थियों का नाइटिंगेल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन नर्सिंग पेशे में नवप्रवेशी विद्यार्थियों की सेवा, करुणा और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे। नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवासन गांधी ने नर्सिंग पेशे की गरिमा, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने छात्रों को नाइटिंगेल शपथ दिलाई, जिसके साथ ही विद्यार्थियों का औपचारिक रूप से नर्सिंग पेशे में प्रवेश हुआ।
कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग 2025 बैच की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकगण और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और नये बैच के छात्रों में नर्सिंग पेशे के प्रति नई ऊर्जा व समर्पण का संचार हुआ।