फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक  पेशकश से मनमोहा

Tue, 10 Jan 2017 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक  पेशकश से मनमोहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एपीएम पीजा कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मेधावी पुरस्कृत
कुलपति मुशाहिद हुसैन ने दी मन लगाकर पढ़ने की सलाह
 अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मेधावी छात्र और छात्राओं ने एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाने की सलाह भी दी। कहा-शिक्षा से ही समाज को नए रास्ते पर ले जाने में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक पेशकश से मनमोह लिया। छात्र भृगेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत गीत पेश किया। मेक इन इंडिया को समर्पित कार्यक्रम के जरिए छात्रों की पेशकश भी खास रही। गजल और गीत से छात्राओं ने समां बांध दिया। राधा-कृष्ण बने छात्रों का प्रदर्शन मनमोहक रहा। एकल नृत्य में शौर्य गोयल को सराहा गया। प्रतिभागियों में प्रियल, अमजद, गगन और रेनू ने पुरस्कार पाया। कुलपति ने विज्ञान, गृह विज्ञान और चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। पिछले महीने हुई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कुलपति का स्वागत किया। इस मौके पर सचिव रामप्रकाश शर्मा, एमएसए अग्रवाल, एसपी सिंह, नीरज रस्तोगी, आशीष गुप्ता, शुचि गुप्ता, जितेंद्र राणा, मयंक सक्सेना, नवीन आर्य, आराधना, शैफाली, साक्षी, ज्योति, शिवांगी, निष्ठा, रजत कुमार आदि मौजूद थे। संचालन प्रो. एसपी सिंह, छात्र और छात्राओं में शुभांकर यादव और दीक्षा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें