फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः कोटा से बदायूं पहुंचे 94 विद्यार्थी, पहले होगी जांच, फिर भेज जाएंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे जिले के 94 बच्चे लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गए थे। जिन्हें मुख्यमंत्री के आदेश पर उनके घर पहुंचाने की पहल की गई है। विद्यार्थियों को लेकर बस शहर में पहुंची। इसके बाद में उन्हें प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे स्थित शेल्टर होम और आसरा आवास में रखा गया है। डीएम और एसएसपी ने दोनों जगहों पर पहुंचकर विद्यार्थियों से बात की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सभी की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को डीएम कुमार प्रशांत और एसएसी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शहर में घूमकर लॉकडाउन स्थिति का जायजा लिया। कोटा से बदायूं आए कुल 94 छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने 53 शेल्टर होम व 41 आसरा आवास में ठहरे विद्यार्थियों से मिलकर उनके खाने-पीने, रहने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि परेशान होने कोई आवश्यकता नहीं है, सभी की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट सामान्य होने पर घरों को भिजवा दिया जाएगा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें