फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क में गड्ढे होने से छात्र का टूटा हाथ

विज्ञापन
हादसे में घायल हुआ अभिनव शाक्य। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
बिल्सी। देववाणी चौक से स्टेट बैंक को जाने वाली मुख्य बाजार की सड़क में हुए गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम कोचिंग से लौट रहे भाजपा मंडल के अध्यक्ष राहुल देव शाक्य का पुत्र अभिनय शाक्य सड़क के गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। उसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इससे पहले भी कई वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके है।
विज्ञापन

कॉलोनी के अन्य लोगों ने बताया कि उक्त सड़क काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनकी वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर घायल होते रहते हैं। उन्होंने डीएम से उक्त सड़क का पुन: निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें