इसलिए की वारदात
आरोपी ने करीब छह माह पहले अपने मकान का निर्माण कराया था, जिससे कई लोगों का उस पर कर्जा हो गया था। उसी दौरान आरोपी सद्दीक ने अपने बड़े बेटे सलमान का निकाह भी किया था। इससे उसका परिवार कर्ज में डूब गया था। अभी चार-पांच दिन पहले ही छात्र के पिता पंजाब से काम करके घर लौटे थे। आरोपियों को अनुमान था कि उनके पास काफी पैसा है। इस कारण उन्होंने उसके बेटे को ही निशाना बनाया।
यह है पुलिस की अपनी कहानी
पुलिस की कहानी में हत्या का उद्देश्य ही बदल गया है। पुलिस ने मुड़िया धुरेकी के नारायण भट्ट इंटर कॉलेज के नजदीक से आरोपी की गिरफ्तार दिखाई। पूछताछ में बताया कि छात्र अक्सर उसके पास आता जाता रहता था। 12 अक्तूबर को वह छात्र को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। उसे डर लगा कि कहीं वह परिवार वालों को न बता दे, जिससे उसने बाइक के हैंडल से दुपट्टा खोलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि फिरौती की बात परिजनों को भ्रमित करने के लिए कही गई थी।