फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: थाने पहुंचा 10वीं का छात्र बोला- कार सवार बदमाशों ने किया मेरा अपहरण, कूदकर बचाई जान; पुलिस हैरान

Tue, 17 Oct 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में एक छात्र ने अपने अपहरण की कहानी बता सनसनी फैला दी। उसका कहना था कि कार सवारों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया था। उसने शीशा तोड़कर खुद बचाया। हालांकि पुलिस को प्रारंभिक जांच में अपहरण का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। 
विज्ञापन
छात्र से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में देवनागरी इंटर कॉलेज का 10वीं का छात्र केशव पालीवाल मंगलवार दोपहर को मुजरिया थाने पहुंचा। उसने पुलिस को अपने अपहरण की बात बताई। कहा, कॉलेज जाते समय रास्ते से कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। वह किसी तरह कूदकर भाग आया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में अपहरण का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

विज्ञापन


छात्र केशव (16) अलापुर निवासी राजू पालीवाल का बेटा है। वह पंजाबी कॉलोनी निवासी मामा गौरव के घर रहकर पढ़ाई करता है। केशव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला तो बिल्सी रोड पर लालमन की पुलिया के पास कार सवार बदमाशों ने उसके मुंह पर रूमाल रखा और फिर कार में डाल लिया।

ये भी पढ़ें- Budaun News: पराली जलाएं नहीं, 330 रुपये क्विंटल बेचकर कमाएं रुपये, ये प्लांट कर रहा खरीदारी
विज्ञापन


केशव के मुताबिक, कार में बदमाशों के अलावा दो-तीन छात्र और थे, लेकिन वह किसी को पहचान नहीं पाया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि मुजरिया गांव के पास कार सवार बदमाश टॉयलेट करने के लिए नीचे उतरे तो वह खिड़की का शीशा तोड़कर भाग निकला। इसके बाद थाने पहुंचा है।

विज्ञापन

कई दिनों से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र 
पुलिस केशव को साथ लेकर उसके बताए स्थान पर पहुंची। उसके मामा गौरव को भी फोन करके बुला लिया गया। मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में केशव के अपहरण से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। वह सभी बातें एक जैसी नहीं बता पाया है। केशव को पूछताछ के बाद उसके मामा गौरव के हवाले कर दिया गया है। इधर, कॉलेज के डायरेक्टर संकेत मोहन शर्मा ने बताया कि केशव कई दिनों से कॉलेज नहीं आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें