बिल्सी। सतेती-वजीरगंज रोड पर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र प्रशांत कुमार का नवोदय विद्यालय परीक्षा में कक्षा पांच के लिए चयन हो गया है। इससे विद्यालय परिवार व उनके परिवार में खुशी है।
डायरेक्टर पीडी सिंह ने छात्र व उसके अभिभावक को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि विद्यालय के सभी टीचर्स बच्चों को काफी मेहनत से पढ़ाते हैं, यह उसी का परिणाम है। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार व कोऑर्डिनेटर अंजली एक्टविटी इंचार्ज कंचन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद