फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुष्कर्म की घटना के बाद स्कूल नहीं जा रही छात्रा, पढ़ाई पर आया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। घटना के बाद से छात्रा स्कूल नहीं जा रही है। वारदात के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है और स्कूल जाने की स्थिति में नहीं है। छात्रा के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, घटना का असर छात्रा की पढ़ाई पर पड़ा है। जिस स्कूल में वह नियमित रूप से पढ़ने जाती थी, घटना के बाद वहां जाना बंद हो गया है। इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिजन भी उसकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। घटना के बाद छात्रा के सामान्य जीवन में लौटने की प्रक्रिया भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, दोनों आरोपी कोसेंद्र और प्रशांत छात्रा को उसके पिता के साथ हादसा होने की बात कहकर स्कूल से अपने साथ ले गए थे। छात्रा को बहाने से ले जाने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। वहां दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा ने परिजन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और अन्य कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मामले में साक्ष्य और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही पीड़िता के न्यायालय में बयान कराकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-
प्रार्थना के समय से पहले ही छात्रा का बैग कक्षा में रखा मिला
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, 8 सितंबर को सुबह प्रार्थना के समय से पहले छात्रा स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना के समय से पहले छात्रा का बैग कक्षा में रखा हुआ था। छात्रा प्रार्थना से पहले ही स्कूल से ही चली गई थी। छुट्टी होने के बाद भी छात्रा का बैग स्कूल की कक्षा में रखा रहा। जिसके बाद छात्रा परिजनों की को सूचना दी गई थी। उसके बाद पीड़िता की मां स्कूल पहुंचने के बाद छात्रा के स्कूल आने के बाद गायब होने को लेकर छानबीन करनी शुरु की।
-
प्रकरण में विवेचना की जा रही है। छात्रा के बयान के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें