फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग गया छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा

Fri, 15 Jan 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल स्विच ऑफ, परिवार को अनहोनी की आशंका, सर्विलांस से हिमाचल प्रदेश में मिली लोकेशन
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कॉलोनी के ब्लाक बी-537 में रहने वाले प्रेम चंद्र आजाद का 15 वर्षीय बेटा नितिन शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 11 का छात्र है। मंगलवार शाम वह घर से कोचिंग को गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। प्रेमचंद्र आजाद का कहना है कि नितिन के मोबाइल में दो सिम थे। इनमें एक सिम पर एक बार उनकी बात हुई थी। जिस व्यक्ति ने उनसे बात की उसने अपना नाम अभिषेक बताया। इस युवक ने कहा कि यह नंबर उसके पास है, लेकिन नितिन को वह नहीं जानता। प्रेमचंद्र आजाद ने शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लंबे समय से नहीं जा रहा था स्कूल
बदायूं। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पड़ताल में पता चला है कि नितिन लंबे समय से स्कूल नहीं जा रहा था। मंगलवार को वह कोचिंग भी नहीं गया था। सर्विलांस के जरिए उसकी अंतिम लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिली है। नितिन पहले भी कई बार बिना बताए घर से लापता हो चुका है। पड़ताल की जा रही है, जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें