फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी तीन भाइयों को आजीवन कारावास

Fri, 15 Jan 2016 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र में करीब ढाई साल पहले हुई थी हत्या
विज्ञापन

 
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला हुसैनपुर के विजय सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह ने नौ सिंतबर 2012 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि वह और उसका भाई गब्बन सिंह लहरा गांव से बाजार करके लौट रहे थे। साथ में उसका चचेरा भाई भी मौजूद था। कहा कि जैसे ही वे लोग गांव में शैलेंद्र के मकान के पास पहुंचे तो शैलेंद्र, हरप्रसाद, रामफूल उर्फ गजेंद्र पुत्रगण टीकाराम यादव उर्फ सकटू सिंह ने तमंचे लेकर उन लोगों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसके भाई गब्बन सिंह को गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था कि किसी ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे गोलियों से भून देंगे। पूरे मामले में पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए और वादी पक्ष के एडीजीसी मिर्जा राशिद बेग और आरोपी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हत्या में नामजद तीनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दस-दस हजार रुपये का जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें