फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फतेह नगला में बुखार से छात्र की मौत

विज्ञापन
छात्र अमन का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव फतेह नगला में बुधवार की रात एक छात्र की बुखार से मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजीत सिंह का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र अमन कुमार गांव के निकट नगला डल्लू के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, अमन को चार-पांच दिन पहले बुखार आया था। पहले उसका नगर के किसी निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे सहसवान के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बीती रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताते हैं कि अमन आठ बहन-भाई थे, जिसमें वह इकलौता था। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अमन की मौत के बाद उसकी मां कमलेश कुमारी समेत उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में और भी कई लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं, जो अपना इलाज निजी चिकित्सकों के यहां करा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया कि गांव में फैले बुखार के संबंध में उन्हें जानकारी मिली है। इसको लेकर बिल्सी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधीक्षक को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें