फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ के हमले से किसान की मौत

Thu, 10 Oct 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। खेत जाते समय किसान पर मंगलवार को सांड़ ने हमला कर दिया। घायल किसान की देर रात्रि बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना उसावा क्षेत्र के नवीगंज गांव के रहने वाले राजकुमार सिंह (70) खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार सुबह नौ बजे वह खेत पर जा रहे थे कि रास्ते में सांड़ ने उन्हें पटक दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। जहां देर रात्रि बरेली के रुहेलखंड अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी सांड के हमले में जिले में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में आवास विकास में एक व्यक्ति को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला था। पांच दिन पहले चार अक्तूबर को उझानी में बुजुर्ग किसान रामपाल को सांड़ ने पटक कर मार डाला। इसके अलावा उघैती, उसावां, दातागंज आदि क्षेत्राें में सांड़ के हमले से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें