बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहमुद्दनी नगर के समीप रेल पटरी पर लेटकर कक्षा आठ के छात्र ने आत्महत्या कर ली। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
रविवार सुबह क्षेत्र के रहमुद्दीन नगर गांव के समीप रेल पटरी पर छात्र का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
किशोर अब्दुल्लागंज गांव के एक स्कूल की यूनीफॉर्म पहने था। इससे पुलिस ने स्कूल संचालक से बात की। इसके बाद शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव गुनौरा वाजिदपुर निवासी सनोज (16) पुत्र वीरेंद्र पाल के रूप में हुई। वह कक्षा आठ का छात्र था।
परिजनों ने बताया कि छात्र की मां की मौत हो चुकी है। अब उसकी सौतेली मां है।
शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने छात्र को डांट दिया था, जिससे वह क्षुब्ध होकर घर से चला गया था। आशंका है कि देर रात किसी समय उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली होगी।