मई-बसई के कॉलेज में प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठी छात्रा आद्या मिश्रा। संवाद
बदायूं। मिशन शक्ति के पांचवें में दिन मंगलवार को बिसौली के मई-बसई स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा आद्या मिश्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आद्या ने विद्यालय की प्रार्थना से लेकर अंतिम वादन तक प्रधानाचार्य की भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना है। उन्होंने छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनने पर बधाई दी। छात्रा ने कहा कि किसी पद पर बैठने के बाद ही जिम्मेदारी का एहसास होता है और उसे निभाने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, प्रकाशवीर, राकेश कुमार शर्मा, रऊफ अहमद, आनंद सिंह, कामेंद्र सिंह, विनोद कुमार, विश्वेश पाठक, रेनू, शिवानी, साक्षी, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। संवाद