फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चे के गले में अटका सिक्का

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
दबतोरी (बदायूं)। 
विज्ञापन
child's hand
विज्ञापन
पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकला, परिवार वालों ने ली राहत की सांस      
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका में अपनी नानी के यहां रहने आए एक बच्चे के गले में खेल-खेल में दो रुपये का सिक्का अटक गया। परिवार वालों ने आनन-फानन में उसे चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिक्का निकाला जा सका। पूरे समय परिवार वालों के हाथ-पांव फूले रहे।
विज्ञापन

ग्राम भदासना, मुरादाबाद  निवासी चार वर्षीय उमंग और उसका छह साल का बड़ा भाई निखिल 28 मई को पिता के साथ गांव में अपनी नानी के यहां आए हुए थे। मंगलवार को पिता नीरज सिंह बच्चों को छोड़कर वापस मुरादाबाद के लिए निकल गए। उनके जाने के बाद गांव में आइसक्रीम बेचने वाला आया तो, बच्चों की जिद पर नानी ने उन्हें दो-दो रुपये देकर आइसक्रीम लेने के लिए भेज दिया। इस दौरान उमंग सिक्का मुंह में रखकर खेलने लगा। खेल-खेल में सिक्का उमंग के गले तक चला गया और अटक गया। उसके भाई निखिल ने जब ये देखा तो दौड़कर अपनी नानी उर्मिला देवी को यह जानकारी दी। यह सुनकर घबराई नानी और अन्य परिवार वाले उमंग को लेकर आनन-फानन में अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान चंदौसी के दो डॉक्टरों ने इस संबंध में हाथ खड़े कर दिए। बाद में डॉ. हिमांशु वार्ष्णेय ने बच्चे को नशा देकर दूरबीन से काफी मशक्कत के बाद सिक्का निकला। दिनभर पूरा परिवार परेशान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें