फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी जोन ने जाना जिले  की कानून व्यवस्था का हाल

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
कानून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रमजान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए      
विज्ञापन

 आईजी जोन एसके भगत ने बुधवार को बदायूं पहुंच कर पुलिस अधिकारियों और सभी थानेदारों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। आईजी ने निर्देश दिए कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की तहरीर पर कार्रवाई की जाए। रमजान के मद्देनजर जिले में विशेष सतर्कता बरतने के भी उन्होंने निर्देश दिए।       आईजी जोन बुधवार दोपहर बदायूं पहुंचे। पुलिस लाइंस में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस लाइंस सभागार में आईजी ने जिले के सभी थानेदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। रमजान के मद्देनजर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मामले में विवेचना बेवजह लंबित नहीं रहनी चाहिए। बैठक में एसएसपी चंद्र प्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर समेत सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें