फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चले डंडा तो मिले जाम से निजात

Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में दिन भर जाम लगे रहने का एक कारण अतिक्रमण भी है। नगर पालिका और पुलिस विभाग इसे सजींगदी से नहीं ले रहा। लंबे समय से शहर में अभियान नहीं चलाया गया है। दुकानदारों ने सामान रखकर फुटपाथ घेर लिया है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में लावेला चौक, टिकटगंज, सुभाष चौक, शास्त्री चौक, घंटा घर, छह सड़का, खैराती चौकी, गोपी चौक, इंदिरा चौक, कचहरी तिराहा, जेल तिराहा समेत कई ऐसे इलाके हैं जो दिन भर जाम की गिरफ्त में रहते हैं। घंटों लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ता है। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अगर इन इलाकों में अतिक्रमण हटवाकर फुटपाथ को खाली करा दिया जाए तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है। सब कुछ देखते और जानते हुए भी नगर पालिका और पुलिस विभाग अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती नहीं कर रहे। इसका खामियाजा रोज राहगीरों को भुगतना होता है। 
विज्ञापन

पॉश इलाकों के फुटपाथ भी घेर लिए
बदायूं। शहर में अतिक्रमण का आलम यह है कि ठेला-खोमचा वालों ने पॉश इलाकों में भी फुटपाथ को घेर लिया है। इससे भी दिक्कत हो रही हैं। नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान से किनारा कर रही है। 
हाईवे के फुटपाथ पर चलते हैं वर्कशॉप
बदायूं। शहर में हाईवे के फुटपाथ पर दर्जनों की तादाद में वर्कशॉप चलते हैं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे, बदायूं-बिजनौर हाईवे, बरेली-मथुरा हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ पर वर्कशॉप चलते देखे जा सकते हैं। इन पर भी नगर पालिका कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें