फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती, अनुपस्थित एएनएम पर कार्रवाई की तैयारी

Mon, 06 Apr 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग में नवागत सीएमओ ने लापरवाही पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान ड्यूटी से गायब मिलीं एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमोहन झा ने साफ कर दिया है कि जिम्मेदारी में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को सीएमओ ने गुलड़िया, गिधौल और पड़ौलिया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गिधौल और पड़ौलिया केंद्रों पर तैनात एएनएम ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें