फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 90 लाख से शहर में लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
प्रवीण सचदेवा
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन ने लालपुल से कचहरी और अंडरपास होते हुए डीएम आवास तक मुख्य मार्ग को जगमगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत सडकों के किनारे 90-90 वाट की हाई पावर लाइटें लगवाई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे और काम को चरणबद्ध तरीके से जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद होने या न होने की शिकायतें की जा रही थीं। खासकर लालपुल से कचहरी और डीएम आवास को जाने वाला सबसे व्यस्त मार्ग पर अंधेरा रहता है। दिनभर जनप्रतिनिधि, अधिकारी से लेकर आम लोगों तक की आवाजाही रहती है। रात होते ही कई जगहों पर अंधेरा रहता है। कई बार राहगीरों और वाहन चालकों को सामने से आने-जाने वाले वाहन तक साफ नहीं दिखते थे। अंधेरे की वजह से पैदल चलने वालों को गड्ढों और साइड पटरी टूटी होने से भी खतरा रहता था। नगर पालिका के अफसरों ने बताया कि नई लाइटें लगने के बाद यह मार्ग न केवल सुरक्षित बनेगा, बल्कि शहर का सबसे आकर्षक रास्ता भी दिखेगा।

सिंगल आर्म लगेंगे 115 खंभे
-पालिका प्रशासन के अनुसार शहर में जो लाइट लगाई जाएगी। उनके लिए सिंगल आर्म खंभे लगाए जाएंगे। जो पहले चरण में लालपुल की ओर से इसकी शुरुआत की जाएगी। जो कचहरी होते हुए एसएसपी कार्यालय तक लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद अंडरपास वाले हिस्से को छोड़कर नेकपुर से रानी लक्ष्मी बाई चौक होते हुए डीएम आवास तक का हिस्सा रोशन किया जाएगा। इसके लिए 115 खंभे लगाए जाएंगे। हर खंभे पर 90-90 वाट की लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


15वें वित्त आयोग से लगेगी लाइटें
- शहर में नगर पालिका की ओर से 15वें वित्त आयोग के बजट से 115 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर पालिका ने बताया कि यह कार्य जल्द शुरू होगा और पूरा होने के बाद शहर की सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होगी। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महाराणा प्रताप चौक से परशुराम चौक पर लगवाई जाय लाइटें
- शहर में महाराणा प्रताप चौक से परशुराम चौक तक के मार्ग पर लाइटों की सख्त जरूरत है। रात में इधर से गुजरने वाले राहगीरों मुश्किल का सामना करना पड़ता है। लोगाें का कहना है अगर यहां पर भी लाइट लग जाएंगी तो उनको आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सड़कों पर हो रहे गड्ढे भी आसानी से दिख जाएंगे।

-फैक्ट फाइल
- लागत : लगभग 90 लाख रुपये
-लाइट क्षमता : 90-90 वाट
-पहला चरण : लालपुल से एसएसपी कार्यालय तक
-दूसरा चरण : अंडरपास से डीएम आवास तक


क्या बोले लोग
-रात में लौटने वाले कर्मचारियों और आपात स्थिति में निकलने वाले लोगों को इस योजना का सबसे ज्यादा मिलेगा। क्योंकि रात में रास्ते सुनसान हो जाते हैं। अब पर्याप्त रोशनी होगी तो दिक्कत कम होगी। - नितिश कुमार

-सड़क पर रोशनी बढ़ने से देर रात तक शहर में भी रौनक बनी रहेगी। पालिका का यह कदम आम लोगों के लिहाज से बेहतर है। रात में सड़कों पर अंधेरा होने से काफी असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगी। - प्रवीण सचदेवा
-
वर्जन
- शहर में लालपुल से डीएम आवास पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। इससे लोगों को रात में आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में बनाया जा रहा है। - फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बदायूं

प्रवीण सचदेवा

प्रवीण सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें