फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार फुट ऊंची की जा रही गली, घरों में जलभराव का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे खेड़ा बुजुर्ग गांव में निर्माणाधीन गली को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में बनाई जा रही सीसी सड़क को आवश्यकता से अधिक ऊंचा किया जा रहा है। इससे कई घर सड़क के मुकाबले काफी नीचे चले जाएंगे। बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि प्रधान दूसरे समुदाय का है, इसलिए वह उनकी बात नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

खेड़ा बुजुर्ग के ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्ष पहले गांव में सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। उस समय अधिकांश मकानों की नालियों का पानी नाले तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। अब उसी मार्ग पर दोबारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क का स्तर तीन से चार फुट ऊंचा किया जा रहा है।
लोगों का आरोप है कि यदि सड़क इतनी ऊंची बना दी गई तो उनके मकान गली से काफी नीचे हो जाएंगे। इससे बरसात में पानी सीधे घरों में भरने लगेगा। वीर सिंह, मोहिनी आदि का कहना है कि प्रधान दूसरे समुदाय का होने की वजह से द्वेष के चलते ऐसा काम कर रहा है। उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। शिकायत करने वालों में रमेश पाल, निमिषा जौहरी, सावित्री, सुशील समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें