फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आवारा कुत्तों ने साढ़े चार हजार लोगों को बनाया शिकार

विज्ञापन
घर के सामने खड़े खूंखार कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक माह में साढ़े चार हजार से ज्यादा शहरवासियों को अपना शिकार बना चुके हैं। नगर पालिका बजट के अभाव में कुत्तों को पकड़ने की योजना भी नहीं बना पा रही है। इस वजह से हर दिन कुत्ते लोगों को शिकार बना रहे।
विज्ञापन

बदायूं शहर की हर गली में लोग आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। गुलड़िया निवासी श्याम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, उनको जुलाई में कुत्ते ने काट लिया था। छह अगस्त को उनकी चार डोज पूरी हो गई। मंगलवार शाम को फिर से कुत्ते ने काट लिया। वह बुधवार को फिर से अस्पताल पहुंचे। उनको बताया गया कि वैक्सीन लगने के तीन माह तक इसका असर रहता है। ब्रह्मपुर निवासी रोहित सक्सेना ने बताया कि मोहल्ले में कुत्तों का आतंक है। घर से निकलते ही दौड़ा लेते हैं। उन्होंने नगर पालिका से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। वहीं, जिला अस्पताल के आंकड़ों की बात की जाए तो जुलाई से अब तक साढ़े चार हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इधर, नगर पालिका के ईओ विवेक मणि ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए बजट नहीं है।
विज्ञापन



कुत्ता काटने पर क्या करें
- कुत्ते के काटने के बाद घाव को 15 मिनट तक बहते पानी और साबुन से धोएं।
-घाव को साफ कपड़े या पट्टी से बांध लें।
-अगर खून आ रहा है तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं।
-एंटी रैबीज वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें