फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश ने बदल  दिया मौसम का मिजाज

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन में मिली कुछ घंटों के लिए राहत, शाम होते फिर चढ़ा पारा
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को बुधवार को दोपहर हुई हल्की बारिश से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाने से मौसम पूरे दिन सुहावना बना रहा। वर्षा से किसानों को भी राहत मिली है। कृषि विभाग भी फसलों के लिए बरसात होना अच्छा बता रहा है।       
विज्ञापन

पिछले एक महीने से चिलचिलाती धूप से शहर में लोग उमस और गर्मी से लोग बुरी तरह परेशान थे। घर से बाहर निकलने पर लोगों को अंगोछे, तौलिये का साहरा लेना पड़ रहा था। गर्मी से किसान की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में, सभी बरसात होने की आस लगाए थे। बुधवार को सुबह अचानक जिले में मौसम ने करवट ली, तेज हवा के साथ आंधी आई तो आसमान में बादल भी मंडराने लगे। दोपहर को अचानक बूंदाबांदी होने लगी। हालांकि उसके बाद भी पूरे दिन आसमान में काली घटा छाई रही। लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। इस बीच शहर का तापमान भी मंगलवार के मुकाबले पांच डिग्री खिसक कर 37 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि शाम होने से पहले फिर निकली धूप ने तापमान बढ़ा दिया। शाम को फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले बरसात और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी  दिखाई दी। इस समय खेतों में धान की पौध के लिए बरसात का होना आवश्यक था। बरसात होने से धान के साथ अन्य फसलों को भी फायदा पहुंचा है। इस बात को कृषि विभाग भी मान रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन चार  दिन तक पूरे उत्तर भारत में आसमान में काली घटना छाई रहेगी। मौसम में बदलाव रहेगा,  तेज हवाओं के साथ बरसात के आसार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें