फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पर चल रहा किसानों का धरना स्थगित

Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- एसडीएम, तहसीलदार ने शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया      
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट पर किसानों का धरना और अनशन 21 वें दिन खत्म हो गया। किसानों ने इसे जिला प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित किया है। अधिकारियों ने किसानों को उनकी जमीनों के बाकी मुआवजे और नौकरी की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया।
 20 मई को भूमिदाता किसान परिवार के साथ कॉलेज गेट पर धरना देने के लिए बैठे थे। उन्होंने 27 से उपवास प्रारंभ कर दिया। किसानों ने शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में हल चलाने का एलान किया था। इसके लिए वे सुबह से धरना स्थल पर पहुंच गए। वहीं किसानों का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्या को लेकर पहुंचा तथा उत्तर प्रदेश शासन में अल्पसंख्यक कल्याण तथा सिंचाई, सिंचाई यांत्रिक मंत्री बलदेव सिंह की ओर से शिष्टमंडल की उपस्थित में ही डीएम बदायूं से वार्ता करते हुए धरना दे रहे किसानों की समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया। इस पर शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी बदायूं ने आंदोलनरत किसानों से बात करते हुए समस्याओं के संबंध में बनाकर भेजे गए प्रस्ताव दिखाए जाने के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रूप से अमित कुमार सिंह, हरिओम, भारत सिंह, छोटेलाल, महेंद्र, गंगाराम, झम्मन लाल, राजवीर, अजित, कैलाश, प्रमोद, सोनवती, राममूर्ति, कन्यावती, विमलादेवी, रामलाल, रामस्वरूप, नत्थूलाल के अलावा भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगी मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड एडवोकेट सहित धनपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार,  जितेश एन लाल,  रक्षपाल सिंह एडवोकेट, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें