फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में नगर पंचायत कर्मचारियों व पुलिस टीम पर पथराव, तीन पुलिस कर्मी समेत सात चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा नगर पंचायत में बृहस्पतिवार रात बड़ा हंगामा हो गया। कुछ खुराफाती तत्वों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। उनके ऊपर पथराव कर दिया, जिससे तीन पुलिस कर्मी और नगर पंचायत कर्मियों समेत सात लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में ईओ की तहरीर पर 41 नामजद व 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खां, ईओ संदीप चंद्रा पंचायत के तमाम कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ वार्ड नंबर दो में स्थित साढ़े तीन बीघा जमीन पर तारकशी (तार लगाने) कराने पहुंचे थे। बताते हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ खुराफाती तत्व उस जगह पर जबरन आंबेडकर प्रतिमा लगाने की तैयारी में हैं। इससे पुलिस मौके पर तैनात थी। देर रात खुराफातियों ने एकत्र होकर करीब 80-90 लोगों के साथ नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। उन्होंने अचानक पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पंचायत कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाते हुए उनसे मुचैटा किया।
सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। तब कहीं खुराफातियों को खदेड़ा गया। इसमें सिपाही मोहम्मद शमीम, महिला सिपाही दिव्यांशी पटेल, आरती पटेल, नगर पंचायत कर्मचारी प्रेमपाल, वीरेंद्र, उमेश और शांति देवी चोटिल हो गईं। देर रात उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद प्राथमिक उपचार करा दिया गया। साथ ही मौके पर पुलिस बल के अलावा पीएसी तैनात कर दी गई। ईओ संदीप चंद्रा ने 41 नामजद और 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 307, 332 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अभी उन्हें जेल नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में नगर पंचायत की जमीन पर जबरन आंबेडकर प्रतिमा लगाने की सूचना दी थी। इससे पुलिस बल को तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम और नगर पंचायत कर्मचारियों पर पथराव हुआ है। इस मामले में ईओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें