फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सगे भाइयों में पथराव, पत्थर लगने से एक गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव कटैया भगवंती में ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने के चलते सोमवार को सगे भाइयों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। अगले दिन एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसमें एक गोवंश की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कटैया भगवंती निवासी जयवीर पुत्र गंगाधर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को उनका सगे भाई भाय सिंह व नन्हें के बीच ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद हो गया था। उनकी ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भाय सिंह के मकान के पास खड़ी थी। ईंट उतरने के बाद नन्हें ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को कहा। इस पर भाय सिंह और उसके परिवार के लोग बौखला गए। भाय सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह और चंद्रपाल ने एकराय होकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
जयवीर का आरोप है कि मंगलवार देर शाम भाय सिंह व उसके परिवार के लोगों ने पथराव कर दिया। ईंट-पत्थर लगने से उनकी गाय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पशु चिकित्सक से गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुजरिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। गोवंश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें