फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटियों से अश्लील इशारे करने के विरोध में पथराव, स्कूटी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो बेटियों से अश्लील करने वालों का मां ने विरोध किया। इससे आरोपियों ने महिला के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए घर पर पथराव किया। लाठी डंडे से स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के रहने वाले असद उर्फ मेंटा, अहमद और सेटू उनकी दो बेटियों को देखकर अक्सर तंज कसते है। आरोपी रास्ते में छेड़खानी करते हुए बेटियों से अश्लील इशारे करते हैं। इससे वह और उनकी दोनों बेटियां अवसाद में है। बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। इसको लेकर उन्होंने कई बार विरोध किया, लेकिन वह बाज नहीं आए। 12 जून की रात साढ़े 11 बजे तीनों आरोपी लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज करने के साथ ही घर के बाहर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड़ दी। घर पर पथराव करने लगे। शोर शराबा होने पर मुहल्ले में भीड़ जुट गई। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें