फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चल रहे हैं 420 स्कूल बिजली ले ली, कनेक्शन नहीं ले रहे

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-विद्युत विभाग ने बीएसए को दो दिन का अल्टीमेटम दिया
 बेसिक शिक्षा विभाग ने अब तक जिले में 420 विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन नहीं लिए हैं। जबकि इनमें बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। विद्युत विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को दो दिन का समय दिया है। चेताया है कि कनेक्शन के लिए धनराशि जमा न कराने पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 550 विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन होने थे। प्रत्येक कनेक्शन के लिए विभाग को 4230  रुपये विद्युत विभाग में जमा करने थे। कनेक्शन के लिए केबिल की जिम्मेदारी विभाग पर थी। सभी कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को कुल करीब 23.26 लाख रुपये देने थे। अब तक विभाग ने सिर्फ 5.4 लाख रुपये ही जमा किए हैं। यह राशि 130 कनेक्शन की है। ऐसे में जिले में करीब 420 विद्यालयों में बिजली का इस्तेमाल बिना कनेक्शन के हो रहा है। बिजली विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अबर दो दिन के भीतर 420 कनेक्शन की राशि विभाग को नहीं दी गई तो परिषदीय विद्यालयों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट  दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बेसिक शिक्षा विभाग  के करीब 420 विद्यालयों से बिजली कनेक्शन के लिए धनराशि नहीं आई है। पता लगा है कि बिना वैध कनेक्शन के इन विद्यालयों में बिजली का इस्तेमाल किया  जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।- छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें