फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध संबंधों के कारण चले लाठी डंडे, तीन महिलाओं और सभासद समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। महिला से अवैध संबंध को लेकर शनिवार को जमकर लाठी-डंडे चले। इससे तीन महिलाओं और सभासद समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के ही सभासद से अवैध संबंध है। सभासद उसके घर में घुस आया। इसकी जानकारी मिलते ही वह अपने घर पहुंचा तो सभासद मौजूद था। उसने कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसी बीच किसी ने सभासद के घर वालों को इसकी जानकारी दे दी तो वह आ गए। जब पीड़ित ने घटना के बारे में बताया तो सभासद के परिजनों कमरे की कुंडी खोल कर उसे बाहर निकाल लिया। इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बचाने को आईं मोहल्ले की दो महिलाएं जख्मी हो गई।
मारपीट में सभासद के साथ ही पीड़ित की पत्नी को भी चोटें लगी है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं का मेडिकल कराया। सभासद का कहना है कि वह अपने घर से निकलकर जा रहा था तभी रास्ते में महिला के पति ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए अपने घर में खींच ले गया। उसके साथ मारपीट गई। पुलिस ने एक पक्ष के सभासद और दूसरे पक्ष दो अन्य का शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें