फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जा राज्यमंत्री के गांव मन्नूनगर को अलग फीडर

Thu, 18 Jun 2015 06:45 PM IST
Dbtori / Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर बिजली उपकेंद्र का कायाकल्प कर नई मशीनें स्थापित कर दी गई हैं, लेकिन ओवरलोडिंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। खास बात यह है कि दर्जा राज्यमंत्री और सपा के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव के गांव पर बिजली विभाग ने विशेष कृपा करते हुए गांव मन्नूनगर का फीडर ही अलग कर दिया है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय आसफपुर बिजली उपकेंद्र को पुरानी जर्जर व्यवस्था से मुक्त करने को ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) हटाकर यहां बैकिंग सर्किट ब्रेकर (बीसीबी) की स्थापना की है। पूर्व में यहां रामपुर, करेंगी और मन्नूनगर का एक फीडर था और आसफपुर का अलग फीडर कुल दो फीडर काम कर रहे थे। नई व्यवस्था बनी तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने दर्जा राज्यमंत्री के गांव पर विशेष कृपा करते हुए मन्नूनगर नाम से अलग फीडर ही बना दिया। बाकी फीडर यथावत रखे गए हैं। इस बिजली उपकेंद्र पर अब तीन फीडर कर दिए गए हैं। बिजली अधिकारियों की दलील तो यह है कि इससे ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करेंगी फीडर पर दबतोरी गांव को 72 घंटे में मात्र तीन घंटे ही बिजली मिल सकी। नई मशीनों की स्थापना के बाद ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान माना जा रहा था, लेकिन इस सब स्टेशन के जोड़े गए गांवों में आज भी ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है।
नई मशीनें लगते समय एसई अनूप चंद्रा, एक्सईएन एससी सागर, एसडीओ सोमवीर गंगवार, जेई मनोज कुमार कुशवानिया आदि बिजली अधिकारी मौजूद रहे।   

आसफपुर बिजली उपकेंद्र के फीडर अलग जरूर किए गए हैं, लेकिन इन फीडरों को अलग-अलग एंपीअर हैं। जो लोड के हिसाब से ही दिए गए हैं। इससे ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप चंद्रा, अधीक्षण अभियंता बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें