केंद्रीय राज्यमंत्री ने हवन पूजन कर किया स्मृति स्थल का शिलान्यास
- फोटो : संवाद
राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में कल्याण सिंह का नाम
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह का राजनीतिक जीवन त्याग, संघर्ष और जनकल्याण की मिसाल है। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम माना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि कल्याण सिंह का नाम प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने अपने साहसिक निर्णयों और स्पष्ट विचारधारा से जनता के दिलों में स्थायी स्थान बनाया। मुजरिया में होने वाला यह शिलान्यास उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगा। यह स्मृति स्थल आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का कार्य करेगा।