बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश एक व दो मई, (दिन शुक्रवार एवं शनिवार) को बदायूं में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तीन मई को सूचना आयुक्त सायंकाल चार बजे बदायूं से अपने शासकीय वाहन से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे और 8:30 बजे तक लखनऊ स्थित अपने आवास 18 राजभवन कॉलोनी पहुंच जाएंगे।
सूचना आयुक्त बदायूं आने से पहले बरेली के सर्किट हाउस में कुछ समय विश्राम के लिए रुकेंगे। शुक्रवार को सर्किट हाउस, बरेली से प्रातः 9:30 बजे शासकीय वाहन से किला ओवरब्रिज के निकट स्थित बीआर गुप्ता हॉस्पिटल में डॉ. मनोज गुप्ता के आवास पर प्रातः 10 बजे पहुंच जाएंगे। उनके आवास पर संभ्रान्त नागरिकों से भेंट वार्ता करेंगे। वहां से चलकर 11 बजे सर्किट हाउस, बरेली पहुंचकर अल्पविश्राम करेंगे।
तत्पश्चात 11:30 बजे सर्किट हाउस बरेली से चलकर 12:30 बजे बदायूं के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। उनके साथ उनका स्टाफ वाहन चालक एवं सुरक्षाकर्मी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार तीन मई को शाम चार बजे, लखनऊ को वापस चले जाएंगे। संवाद