फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मुलाजिमों के घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

Thu, 27 Aug 2015 07:49 PM IST
उझानी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली चोरी करने वालों ने विभाग को चूना लगाने के लिए अलग फंडा अख्तियार कर लिया है। इसका खुलासा ब्लॉक की कॉलोनी में बिजली अफसरों की छापा मार कार्रवाई के दौरान हो गया।  क्लर्क और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के घर समेत कई आवासों में कनेक्शन मीटर की बजाय डायरेक्ट बाईपास से चलते मिले।
अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल की अगुवाई में स्थानीय अफसरों की टीम ने ब्लॉक के आवासीय परिसर में छापामार कार्रवाई बुधवार शाम तक की। एसडीओ छैलबिहारी लाल ने बताया कि कॉलोनी में ब्लॉक कर्मी रमेशचंद्र, डीपी सिंह, लेखराज, मोरसिंह के आवासों में मीटर तो लगे हैं, लेकिन उन्होंने मीटर की बजाय कनेक्शन पहले ही कर रखा है। इसके अलावा गैर ब्लॉक कर्मियों में एएनएम बदरुल निशां और कुसुमपाल के आवास में बिजली का घपला पकड़ा गया। छापामार टीम ने आरोपियों के आवासों से केबल भी जब्त कर ली।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉलोनी के आसपास इलाके में भी चेकिंग की गई। टीम को गद्दीटोला मोहल्ले में पांच घरों में बिजली चोरी मिली। टीम को देख एक व्यक्ति तो घर में ताला डालकर भाग गया। एसडीओ ने बताया कि बाईपास से बिजली चोरी में ब्लॉक कर्मियों और एएनएम आदि से करीब दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। बोले, चेकिंग अभियान अन्य बस्तियों में भी जारी रहेगा। टीम में जेई आरपी शर्मा, बंटी और राजेश कुमार आदि भी शामिल थे।
---------
बिजली मीटर का काटा तार
उझानी। नगर के मोहल्ला बाजारकलां निवासी अवधेश कुमार ने एसडीओ से शिकायत की है कि पिछले दिनों उसकी गैर मौजूदगी में बिजली कर्मी घर पर आ गए। उन्होंने बिना सूचना के मीटर से तार काट दिए। इससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। जिस दिन से उसके घर मीटर लगा है, उसी वक्त से बिल भी नहीं आया है। लापरवाही के लिए बिजली कर्मी जिम्मेदार हैं।
------
 बेहिसाब बिजली कटौती से लोग परेशान
बिल्सी। नगर में बिजली कटौती से हालात बदत्तर हो चुके हैं। स्थानीयों का कहना है कि 24 घंटे में मात्र पांच-छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। स्थानीय वांशिदों ने डीएम को पत्र भेजकर जल्द बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। तेज गर्मी में बिजली की इस आंख मिचौली से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीयों की शिकायत है कि दिन में भी कई बार ट्रिपिंग होती रहती है। नियमित सप्लाई न होने पर सबसे ज्यादा असर उद्योग-धंधों पर पड़ रहा है।  लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें