फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की स्थिति के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

Wed, 16 Sep 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव मौर्य बुधवार को यहां पहुंचे। वह कुछ देर के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके। यहीं कार्यकर्ताओं के अलावा पत्रकारों से भी रूबरू हुए। प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव द्वारा इंजीनियर्स की कमीशनखोरी पर दिए गए बयान पर स्वामी प्रसाद बोले, अगर विभाग के मंत्री को यह जानकारी है कि कमीशनखोरी हो रही है, तो वह यह भी पता होगा कि कमीशन कहां जा रही है? विभाग  का मंत्री खुद कमीशन लेना बंद कर दे तो अधिकारी वसूली भी बंद कर देंगे। मुलायम सिंह यादव द्वारा बिहार में महागठबंधन छोड़ अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है मुलायम ने कई बार सेक्यूलर दलों को धोखा देने का काम किया है और फिर वापस आए हैं। मौर्य ने कहा कि हमको किसी गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। बीएसपी अपने दम पर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बसपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे आने वाले पंचायत चुनाव पर चर्चा की। इस मौके पर दातागंज से विधायक विनोद शाक्य, मंडल कोआर्डिनेटर राममूर्ति सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार, मनोज कश्यप आदि वरिष्ठ बसपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें