फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल को मिला बेस्ट ऑफ ईयर का पुरस्कार

Wed, 16 Sep 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहाग पैलेस में कार्यक्रम मुख्य अतिथि सहसवान नगर परिषद के अध्यक्ष नूरउद्दीन और कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान के पति जगदीश सिंह ने फीता काटकर की। इसके बाद सामूहिक ग्रुप के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। एकल नृत्य में कई प्रतिभागियों की सराहना हुई। अतिथियों ने सप्ताह भर चलीं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जेसीआई के पुरस्कारों की श्रेणी में कई पदाधिकारियों का नंबर आया। विमल सिंह को बेस्ट ऑफ ईयर, संतोष मोहन को बेस्ट जेसी वीक और कमल यादव को बेस्ट ऑफ सीजीबी का पुरस्कार मिला। उन्हें अतिथियों ने प्रतीक चिह्न भेंट किए। पदाधिकारियों में प्रवीण कुमार, आंचल, शैलेंद्र सिंह, भावना और पूजा ने अतिथियों में सुभाषचंद्र मिनोचा, देवेंद्र सिंह त्यागी, जयपाल थरेजा से विशेष सहयोग का इनाम पाया। जेसीआई अध्यक्ष विवेक रेंडर ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर मंजुषा, रीत माहेश्वरी, मानसी, रोहित, मोहित, सचिन, सुरेंद्र, हरिप्रताप राठौर, अनुराग गुप्ता, अतुल, पदम मोहन और अश्विनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें