भाजपा की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि 17 अक्तूबर को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में केवल बूथ अध्यक्ष ही मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सुबह से कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वाह करेंगे। इस दौरान विनय सिंह, धीरेंद्र यादव, रविंद्र पाल सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, भेष पटेल, मनोज मोदी, यदुनेश यादव, आशीष शाक्य, अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर शेखर सक्सेना के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, जिला मंत्री मनोज मोदी, शेखर सक्सेना, मोहित गुप्ता, शेखर सक्सेना,आशीष सक्सेना, विवेक राठी, विनीत उपाध्याय, अनोज सिंह, सूर्यप्रकाश देवल, राहुल झवर, हरपाल, पीयूष राठी, गगन राठी, रामबाबू श्रीवास्तव, निपुण, विनीत असावां, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में भाजपा आईटी विभाग की ओर से विधानसभा संयोजक पीयूष राठी के नेतृत्व में हुआ। इसका शुभारंभ करके विवेक राठी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर मोहम्मद तालिब, अमजद अली, मोहित गुप्ता, अवधेश पराशर, राहुल, प्रतीक, रोहित, नमन, संतोष, गगन, रवि आदि मौजूद रहे।