फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के अटैना पुल पर पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के गांव मालौ निवासी खुर्शीद (19) पुत्र हप्पू साइकिल से बाजार जा रहा था। रास्ते में अटैना घाट गंगा पुल पर उसकी साइकिल को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को हटवा कर पोस्टमार्टम को भेजा और वाहन को कब्जे में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें