फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडर-14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनिज बना चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में प्रदर्शनक करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर- 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल स्टेडियम ट्रेनिज व एसके पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ट्रेनिज ने एसके पब्लिक स्कूल को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी व स्टेडियम-बी के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी की टीम ने स्टेडियम बी को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेनिज टीम व उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी के मध्य खेला गया, इसमें स्टेडियम ट्रेनिज ने 2-0 से मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम, हॉकी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रतियोगिता में निर्णयक की भूमिका में शिवम कटियार, करिश्मा सोनकर, अजय पाल, प्रिंस, ताबिश अली, अंकुश, सैय्यद आबिद अली रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक अध्यक्ष राजन मेहरोत्रा एवं हॉकी अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

हॉकी प्रतियोगिता में प्रदर्शनक करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें