जरीफनगर इलाके में बूथ का निरीक्षण करते एसएसपी आलोक प्रियदर्शी। स्रोत पुलिस
बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को जरीफनगर और बिल्सी थाना क्षेत्र में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्सी क्षेत्र के खैरी, अहमदनगर असौली के अलावा जरीफनगर के करियावैन और समसपुर भूड़ आदि गांवों में बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कहा, चुनाव के दौरान खुराफात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान बिल्सी एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, सीओ सुशील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा, एसआई विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
इस्लामिया के सामने लगाया बैरियर, भीड़ बढ़ने पर होगा रूट डायवर्जन
बदायूं। जिले में 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इससे कचहरी इलाके में भीड़भाड़ बढ़ जाएगी। भीड़ रोकने के इस्लामियां इंटर कॉलेज के सामने एक बेरियर लगाया गया है। नामांकन स्थल तक केवल पांच लोगों को जाने की अनुमति होगी। हालांकि अगर प्रत्याशी अपने लाव लश्कर के साथ आएंगे तो उन्हें पहले इसकी अनुमति लेनी होगी। उसी के अनुसार यातायात व्यवस्था भी रहेगी। लालपुल तिराहे से लेकर कचहरी मार्ग पर भारी वाहनों की वैसे भी नोएंट्री है।
प्रत्याशियों के साथ भीड़ बढ़ने पर सभी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान लालपुल तिराहे से लेकर कचहरी और भामाशाह चौक तक का मार्ग अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। कासगंज, मथुरा, दिल्ली से आने वाली बसों या अन्य वाहनों को सीधे बाईपास पर मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन बाईपास से सरदार पटेल चौराहा होकर खेड़ा नवादा से शहर में आ सकतें हैं। नोडल एसपी देहात राम मोहन सिंह ने बताया कि वैसे तो रूटडायवर्जन करने की जरूरत नहीं है लेकिन प्रत्याशियों की अनुमति के अनुसार यातायात व्यवस्था संभाली जाएगी और रूट डायवर्जन किया जाएगा। संवाद