बदायूं। प्रशिक्षण से गायब रहे 13 चुनाव कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि साबिर शाह, सुशील कुमार, सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, इकबाल अहमद, विवेक जैन, आलोक भट्ट, शउवइर चौधरी, रूपा रानी गुप्ता, कासिम अली, पंकज कुमार, खुशनुमा चौधरी, मनवीर सिंह प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। इन सभी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद