संस्था चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. समीर मिश्रा ने आयोजन और प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने इंस्टीट्यूट के बारे में बताया। वाद-विवाद 'असहिष्णुता देश के विकास में बाधक' और पोस्टर प्रतियोगिता 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विषय पर हुईं। खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद का आयोजन हुआ। इस मौके पर रविशरण सिंह चौहान, वेद प्रकाश सिंह राठौर, शिवम पटेल, सुजीत जाना, यादवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, तीर्थेंद्र सिंह आदि मौजूद।
प्रतियोगिता में ये रहे विजयी
रंगोली में कामना एवं तुलसी भारती प्रथम और सपना जोशी एवं शीतल कुमारी द्वितीय स्थान पर, वाद विवाद में इसिता प्रथम फारूक द्वितीय, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट में कविता कुमारी प्रथम, कोलाज में अरीशा प्रथम स्थानी पर रहीं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सुषमा पांडेय, मनोज कुमार, रामशरण, वर्षा रानी, सुशील कुमार पहले स्थान पर रहे।